फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A network of electric wires in the block office, risk of accident

Kaushambi News: कड़ा विकासखंड कार्यालय में बिजली के तारों का जाल, हादसे का खतरा

Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A network of electric wires in the block office, risk of accident
कड़ा विकासखंड के मनरेगा सेल के बाहर खुले बिजली के बॉक्स में फैला तारों का मकड़जाल- संवाद
विकासखंड कार्यालय परिसर में अव्यवस्थित बिजली वायरिंग से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। 57 गांवों के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाला यह कार्यालय खुद ही अव्यवस्था का शिकार नजर आ रहा है। खुले में लटकते और इधर-उधर फैले बिजली के तार कर्मचारियों और ग्रामीणों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन




विकासखंड परिसर के चारों ओर बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है। कई स्थानों पर तार बिना कवर के खुले में लटक रहे हैं और दीवारों से होते हुए जमीन के पास तक खिच गए हैं। सबसे खराब स्थिति मनरेगा सेल और महिला स्वयं सहायता समूह कार्यालय के पास देखी जा रही है। यहां तारों का ऐसा जाल बिछा है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन




ब्लॉक में आए ग्रामीण पंकज और अविनाश ने बताया कि जब विकासखंड मुख्यालय की यह हालत है तो गांवों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय में खंड विकास अधिकारी स्वयं बैठते हैं, वहां भी यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है तो यह गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीडीओ कक्ष एवं प्रमुख कक्ष का जीर्णोद्धार हुआ था, उसी दौरान तार इधर-उधर हो गए हैं। जल्द ही वायरिंग को व्यवस्थित कराकर समस्या का समाधान करा लिया जाएगा। अखिलेश दुबे, खंड विकास अधिकारी

कड़ा विकासखंड के मनरेगा सेल के बाहर खुले बिजली के बॉक्स में फैला तारों का मकड़जाल- संवाद

कड़ा विकासखंड के मनरेगा सेल के बाहर खुले बिजली के बॉक्स में फैला तारों का मकड़जाल- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed