फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A modern arena will be built for wrestlers at a cost of Rs 25 lakh

Kaushambi News: पहलवानों के लिए 25 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक अखाड़ा

Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A modern arena will be built for wrestlers at a cost of Rs 25 lakh
रामजी, पहलवान
कभी अखाड़ों में मिट्टी की सुगंध और पहलवानों की कुश्ती का रोमांच आम बात थी। समय के साथ यह परंपरा जिम संस्कृति में ढल गई लेकिन एक बार फिर पारंपरिक अखाड़ों की ओर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव में आधुनिक अखाड़े के निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

बम्हरौली निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान राम किशन तिवारी लंबे समय से गांव में पारंपरिक कुश्ती की परंपरा को जीवित रखने में जुटे हैं। उनके प्रयासों और जिला पंचायत की पहल पर यह योजना साकार हो सकी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने करीब छह माह पहले आधुनिक अखाड़े का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। करीब 20 दिन पहले प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब अखाड़े के लिए 10 बिस्सा भूमि की तलाश शुरू हो गई है। जमीन मिलते ही अखाड़ा निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़े में होंगी आधुनिक सुविधाएं
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया कि प्रस्तावित अखाड़ा पूरी तरह आधुनिक मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इस केंद्र में 40 बाई 40 फीट का बड़ा हॉल तैयार होगा जिसमें आधुनिक जिम मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों पर लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हॉल के बाहर परंपरागत मिट्टी का अखाड़ा तैयार होगा, जिस पर टिन शेड लगाया जाएगा।
परिसर के चारों ओर सीमित दीवार, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह सुविधाएं गांव के युवाओं को कुश्ती व बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए की जा रही है।

- गांव में आधुनिक अखाड़ा बनना एक बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। इससे नई पीढ़ी को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। - रामजी, पहलवान
हमारे क्षेत्र में ऐसी सुविधा पहले कभी नहीं थी। आधुनिक मशीनों और मिट्टी के अखाड़े का जोड़ खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। - आकाश, पहलवान

रामजी, पहलवान

रामजी, पहलवान

रामजी, पहलवान

रामजी, पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed