{"_id":"5df291c68ebc3e87ff46c25a","slug":"a-man-died-in-critical-position-kaushambi-news-ald2627935160","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
a man died in critical position
- फोटो : KAUSHAMBI
संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम
करारी कोतवाली क्षेत्र के बल्लोपुर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
करारी। इलाके के बल्लोपुर गांव में गुरुवार दोपहर संदिग्ध दशा में एक युवक की मौत हो गई। वह खेत में अचानक गश खाकर गिरा और तड़पने लगा। परिजन अस्पताल लेकर जाते, इससे पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
बल्लोपुर निवासी धर्मराज यादव (27) पुत्र स्वर्गीय भैयालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। अपने खेत में उसने मटर बो रखी थी। गुरुवार दोपहर फसल की रखवाली करने गया था। वहां फोन पर बात करते वक्त अचानक धर्मराज गश खाकर गिरा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन धर्मराज को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी सांसें टूट गईं। धर्मराज की दो साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बच्ची है। घटना के बाद से बीवी रानी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में करारी कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि मौत की वजह साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। कोई तहरीर देगा तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।