{"_id":"696fefede046b26e63095eb3","slug":"a-land-dispute-led-to-clashes-between-two-groups-involving-throwing-bricks-and-stones-and-blocking-the-road-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135272-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, सड़क जाम
Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
तिल्हापुर मोड़ बाजार में पत्थर चलाते उपद्रवी, फोटो संवाद
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में मंगलवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए।
प्रयागराज झलवा निवासी अंजनी कुमार यादव ने तिल्हापुर मोड़ बाजार में भूमि खरीदकर उसके अगले हिस्से में दुकान बनाकर किराये पर उठा रखी है। वहीं, तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी मोबीन खान का दावा है कि उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल कर भूमि पर स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है।
मंगलवार को अंजनी यादव सैकड़ों लोगों के साथ भूमि के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य शुरू करवा रहे थे। आरोप है कि मोबीन खान के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया। करीब 15 मिनट तक बाजार में हंगामा चलता रहा और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। उपद्रवी पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान भूमि को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।