फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lady died in uncertain condition

कौशाम्बी : संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Tue, 09 Nov 2021 06:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Nov 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
a lady died in uncertain condition
death
सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर गांव में संदिग्ध हालत में विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला। ससुराल वालों ने पुलिस व मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शव का आननफानन अंतिम संस्कार कर डाला। किसी तरह पड़ोसियों से जानकारी पाकर विवाहिता की बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके अंतिम संस्कार रुकवाने के लिए फोन किया। पुलिस पहुंचती, इससे पहले लाश पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन


जुगराजपुर में रहने वाली कंगना (45) पत्नी देवाकांत का मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में शव मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार रात देवाकांत का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद कंगना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुराल वाले पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को जला दिया। इस बीच किसी ने प्रयागराज के झलवा में रहने वाली कंगना की बहन शांती को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर शांती ने कंट्रोल रूम फोन किया और मायके वालों के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी होने पर कनैली चौकी प्रभारी एमएल चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन तब तक लाश पूरी तरह से जल चुकी थी। गांव में चर्चा रही कि कंगना के तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार हुआ करती थी। इस बाबत चौकी प्रभारी का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों को खबर कर दी गई है। परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed