{"_id":"5dbdcab98ebc3e93ca6fa337","slug":"a-girl-student-died-in-unclear-condition-kaushambi-news-ald2591016151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में छात्रा की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में छात्रा की मौत, कोहराम
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में छात्रा की मौत, कोहराम
पिपरी इलाके के मखऊपुर गांव का मामला, परिजनों ने कहा, जहरीले जंतु ने काटा
मंझनपुर। पिपरी इलाके के मखऊपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध दशा में एक छात्रा की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मखऊपुर निवासी जयकरन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी अंजली उर्फ शीलू हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार सुबह घर के भीतर ही संदिग्ध दशा में अंजली की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को खबर किए बिना आननफानन मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उनका कहना है कि छात्रा को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। उपचार में देरी के कारण जान चली गई। वहीं, स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।