फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A fire was set in tubewells to kill the farmer

किसान को जान से मारने के लिए नलकूप में लगाई गई थी आग

Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A fire was set in tubewells to kill the farmer
A fire was set in tubewells to kill the farmer - फोटो : KAUSHAMBI
किसान को जान से मारने के लिए नलकूप में लगाई गई थी आग
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित किसान की मां ने कोखराज पुलिस को दी तहरीर
22 मई को कशिया पश्चिम के एक नलकूप में लगी थी आग, बचा गया था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कशिया पश्चिम स्थित एक निजी नलकूप में शनिवार को रहस्मय हालत में लगी आग के मामले में नया मोड़ आ गया है। किसान की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या की साजिश किए जाने का आरोप लगाया। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।

कशिया पश्चिम गांव की विट्टन देवी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया उसके चार बेटे हैं और सभी किसानी करते हैं। विट्टन का कहना है 21 मई को उसकी भैंस पड़ोसी के खेत में चली गई थी। इस पर पड़ोसी ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसके बच्चों से गाली-गलौच की। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके बेटों की हत्या करने की भी चेतावनी दी थी। इसकी शिकायत कोखराज पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 22 मई की रात बड़ा बेटा लक्ष्मी प्रसाद अपने नलकूप की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने बड़े बेटे की हत्या करने के लिए नलकूप में आग लगा दी। आगजनी की घटना में किसी तरह उसका बेटा बच गया था। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक उसका काफी नुकसान हो चुका था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके की जांच तक नहीं करने पहुंचे। इसे लेकर मंगलवार को विट्टन ने पड़ोसी व उसके बेटों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित आगजनी करने की तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed