{"_id":"5caa4a72bdec22140f076eb6","slug":"a-crowd-of-devotees-in-the-goddess-temples-across-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 08 Apr 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को जगत जननी मां जगदंबा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। मां की आराधना के लिए शीतला धाम कड़ा समेत जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु ने मां के दरबार में माथा टेका। इस दौरान मां के जयकारों इलाका गूंज उठा।
आदि शक्ति जगत जननी का ब्रह्मचारिणी दूसरा स्वरूप है। नवरात्र के दूसरे दिन मां के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। मंदिरों में उनके इसी स्वरूप का शृंगार किया गया। इनका उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से माना जाता है। ब्रह्मा जी सृष्टि के रचयिता हैं। मान्यता है कि इस दिन भक्त मां का जितना ध्यान करेंगे उन्हें उतना श्रेष्ठ फल मिलता है। इसी मान्यता को लेकर जिले के देवी भक्तों ने रविवार को मां के इसी स्वरूप की उपासना की। 51 शक्तिपीठों में शामिल कड़ा धाम शीतला दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां मां की एक झलक पाने के लिए भक्त भोर से ही लाइन में खड़े थे। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा। स्थानीय के साथ ही पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़, फतेहपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही समेत आसापास के कई जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां की दरबार में हाजिरी लगाई। भीड़ के चलते घंटों इंतजार के बाद भी श्रद्धालुओं को पल भर से अधिक मां का दर्शन नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी मंदिर, अढ़ौली स्थित मां आनंदी मंदिर, करारी के शीतला देवी, भरवारी, सरायअकिल, भरवारी समेत सभी प्रमुख कस्बों, बाजारों में मौजूद देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना किया।