फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A child going home from his maternal home with his mother was hit by a car, died

Kaushambi News: मां के साथ ननिहाल से घर जा रहे बालक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 02 Mar 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A child going home from his maternal home with his mother was hit by a car, died
कोतवाली के शेषा के समीप मां के साथ ननिहाल से पैदल घर जा रहे बालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना देख पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस को खबर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के हिसामबाद गांव निवासी राम बहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी रामादेवी छह वर्षीय बेटे सत्यम के साथ मायके इंदरिया पर मजरा शेषा गई थी। बृहस्पतिवार को मां-बेटे पैदल घर लौट रहे थे। इंदरिया पर-बैगवां मार्ग के समीप तेज रफ्तार कार ने सत्यम को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में सत्यम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजन फूट-फूटकर रोए। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर भाग निकला है। राहगीरों ने गाड़ी नंबर नोट करके दिया है। गाड़ी नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed