फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A car crushed an auto driver crossing the road, the highway was blocked by placing the dead body

Kaushambi News: कार ने सड़क पार कर रहे ऑटो चालक को कुचला, शव रख जाम किया हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A car crushed an auto driver crossing the road, the highway was blocked by placing the dead body
संदीपनघाट कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित एमवी कॉलेज के समीप अंतिम संस्कार में शामिल होने आए ऑटो चालक को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद प्रयागराज-कानपुर जीटी रोड जाम कर दी। सूचना के बाद एसडीएम आकाश सिंह व सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं, पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के भैरोपुर गांव निवासी मानसिंह पाल (50) ऑटो चालक थे। मंगलवार दोपहर वह चिंतामणि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सवारी लेकर संदीपनघाट कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे के करीब वह ऑटो से सवारियों को उतारने के बाद पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान मूरतगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से नाराज लोगों ने कार चालक को पकड़ पीट दिया। इसके बाद शव प्रयागराज-कानपुर जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी मिलने के बाद संदीपनघाट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी आक्रोशित लोग शव को हाईवे से हटाने को राजी नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम आकाश सिंह, सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी चरवा, पिपरी और पूरामुफ्ती कोतवाली की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान करीब दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी कहना है कि पूरामुफ्ती पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। आक्रोशित भीड़ की पिटाई से उसे चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed