{"_id":"661696c48198f6fc240e654b","slug":"a-cache-of-weapons-recovered-in-kaushambi-a-factory-was-running-in-dharamkanta-that-was-closed-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडाफोड़ : कौशाम्बी में असलहों का जखीरा बरामद, बंद धर्मकांटा में चल रहा था कारखाना, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडाफोड़ : कौशाम्बी में असलहों का जखीरा बरामद, बंद धर्मकांटा में चल रहा था कारखाना, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:10 PM IST
सार
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महेवाघाट इलाके भवनसुरी यमुना नदी कछार में एक धर्मकांटा कई सालों से बंद चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इसमें अवैध असलहा फैक्टरी संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
असलहा फैक्टरी के भंडाफोड़ के बारे में जानकारी देते एसपी बृजेश श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेवाघाट थाना क्षेत्र में बंद धर्मकांटा के परिसर में चल रहे अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर की सूचना पर एसऔजी और महेवाघाट पुलिस ने छापेमारी कर असलहों का जखीरा बरामद किया है। फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार संचालक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महेवाघाट इलाके भवनसुरी यमुना नदी कछार में एक धर्मकांटा कई सालों से बंद चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इसमें अवैध असलहा फैक्टरी संचालित हो रहा है। पुलिस और एसओजी की टीम ने छापेमारी की तो यहां से 11 निर्मित असलहे, दो अर्धनिर्मित असलहे समेत कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण मिले। मौके पर 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय गोतस्कर समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत लगभग 14 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन