फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A cable fell on an old woman cutting grass, she died due to electric shock

Kaushambi News: घास काट रहीं वृद्धा पर गिरा केबल, करंट से मौत

Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A cable fell on an old woman cutting grass, she died due to electric shock
वृद्धा रन्नू देवी। फाइल फोटो
सरायअकिल कोतवाली के बिगहरा उस्मानपुर गांव में बुधवार शाम खेत में घास काट रही वृद्धा पर बिजली का केबल टूटकर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अजय दुबे ने बताया कि उनकी मां रन्नू देवी (60) शाम पांच बजे अपने नलकूप के पास खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थीं। ऊपर से गुजरा नलकूप का केबल टूटकर उनके ऊपर गिर गया। बिजली आपूर्ति चालू रहने से वह करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजन सूखे बांस की मदद से बिजली का केबल अलग करते हुए झुलसी वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल ले गए। डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन बिना पोस्टमार्टम शव को घर लेकर आए। बाद में गांव वालों के समझाने पर बृहस्पतिवार सुबह सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वृद्धा रन्नू देवी। फाइल फोटो

वृद्धा रन्नू देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed