फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A businessman posing as a super stockist of diapers was duped of Rs 2.10 lakh

Kaushambi News: डायपर के सुपर स्टॉकिस्ट बने व्यापारी से 2.10 लाख की ठगी

Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A businessman posing as a super stockist of diapers was duped of Rs 2.10 lakh
लखनऊ की एक डायपर कंपनी ने क्षेत्र के व्यापारी को 2.10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कंपनी निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चरवा निवासी शशि केसरवानी ने बताया कि कस्बे में वह मेसर्स राघव ट्रेडर्स नाम की फर्म से व्यापार करते हैं। दो फरवरी 2024 को लखनऊ की डायपर कंपनी मेसर्स वंश आर्गेनिक्स प्रा.लि. के निदेशक अंशुल पांडेय ने उनसे संपर्क किया। निदेशक ने उन्हें सुपर स्टॉकिस्ट बनाने का ऑफर दिया। इसके लिए उनका गोदाम का दस हजार रुपये प्रति माह किराया देने की भी बात तय हुई थी।
विज्ञापन

भुक्तभोगी शशि ने बताया कि कंपनी की शर्तों के अनुसार निदेशक ने तीन लाख रुपये जरिये बैंक अपनी फर्म के खाते में ट्रांसफर कराने के बाद डायपर भेज दिए। शशि के मुताबिक शर्तों के मुताबिक डायपर की बिक्री में कंपनी ने कोई सहयोग किया और न ही गोदाम का किराया दिया। कई महीने इंतजार करने के बाद उन्होंने कंपनी को डायपर लौटाकर अपनी रकम रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम मशक्कत के बाद किस्तों में 1.60 लाख रुपये वापस करने के बाद निदेशक अब बात ही नहीं कर रहा है। काफी समय से अपना फोन फारवर्ड कर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है। सात माह का गोदाम किराया 70 हजार और 1.40 लाख मूल पूंजी की रकम समेत कुल 2.10 लाख रुपये वापस नहीं मिली। इससे परेशान व्यापारी ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी डॉयरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed