{"_id":"69de84c4afece8245b0573bf","slug":"a-10-bed-communicable-disease-ward-is-ready-at-the-medical-college-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139737-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का संचारी रोग वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का संचारी रोग वार्ड तैयार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में संचारी रोगों के उपचार के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस वार्ड के शुरू होने से जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी खासकर बदलते मौसम में बढ़ने वाली बीमारियों के इलाज में सुविधा होगी।
इस वार्ड में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाएगा। मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं, आधुनिक उपकरण और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिससे समय पर इलाज मिल सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
अस्पताल के मैनेजर डॉ. स्नेहिल मिश्रा का कहना है कि मौसम परिवर्तन के दौरान संचारी रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में इस विशेष वार्ड के शुरू होने से मरीजों को अलग से इलाज की सुविधा मिलेगी और सामान्य वार्डों पर दबाव भी कम होगा। मरीजों का कहना है कि पहले ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार संभव होगा।
विज्ञापन
:: अस्पताल में 10 बेड का संचारी रोग वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसमें डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों के इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। आवश्यक दवाएं, उपकरण और निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
डॉ. सुनील कुमार शुक्ला, सीएमएस