फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशोरी से दुराचार की कोशिश

किशोरी से दुराचार की कोशिश

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार की कोशिश की। इसका उलाहना देने गई पीड़िता की मां को भी युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है। घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत की ओर गई थी। आरोप है कि तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक उसे दबोचकर दुराचार की कोशिश की। किशोरी की चीख-पुकार पर आसपास के लोग आए, तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। उधर, घटना की जानकारी होती ही किशोरी के मां के होश उड़ गए। वह युवक की करतूत का उलाहना देने उसके घर चली आई। आरोप है कि उस पर ही युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने झूठी शिकायत करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। यही नहीं कहासुनी के दौरान तैश में आकर युवक और उसके घर के सदस्यों ने विवाहिता की पिटाई भी कर दी। चीख-पुकार पर आए गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed