फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तीन गांवों में चार दिन से बत्ती गुल

तीन गांवों में चार दिन से बत्ती गुल

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बारा। ट्रांसफार्मर फुंकने से गोपसहसा समेत तीन गांवों की बिजली चार दिनों से गुल हो गई है। इससे जहां करीब 10 हजार की आबादी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को हो रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चे बिजली नहीं मिलने से घर में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि एसडीओ, जेई को जानदारी दी गई। फिर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। शनिवार को ग्रामीणों ने एक्सईएन से शिकायत करके दीपावली से पहले बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लाक के गोपसहसा गांव के समीप लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की रात बिजली आपूर्ति आने पर अचानक धड़ाम हो गया। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गांव के अंशु त्रिपाठी, पवन कुमार तिवारी, द्रोण त्रिपाठी, कपिल देव तिवारी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, नरेश कुमार, झल्लर आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह ही ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी गोपसहसा उपकेंद्र को दे दी गई थी। साथ ही एसडीओ और अवर अभियंता को भी बत्ती गुल होने की जानकारी देते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई। पर सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर जलने से गौरैए और बेलौहन का पुरा गांव में भी चार दिनों से बत्ती गुल है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को है। इन दिनों कई स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी गुस्सा है। शनिवार को ग्रामीणों ने एक्सईएन से शिकायत करके दो दिन के भीतर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। लोगों ने चेताया है कि यदि ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे दीपावली बाद धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed