फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नायब तहसीलदार समेत छह लोगों पर केस

नायब तहसीलदार समेत छह लोगों पर केस

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर(ब्यूरो)। काश्तकार की जमीन दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में नायब तहसीलदार समेत छह लोग फंस गए हैं। अदालत के आदेश पर मंगलवार को मंझनपुर कोतवाली ने किसान के बेटे की तहरीर पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं एसडीएम ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

मंझनपुर क्षेत्र के पाता गांव के रहने वाले राकेश पुत्र दादू ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने कुछ लोगों की मिलीभगत से उसके पिता की आधी जमीन एक अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी है। जानकारी होने पर उसने उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। आरोप है कि अफसरों ने भी उसकी शिकायत नहीं सुनी। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने और जांच का निर्देश दिया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने राकेश की तहरीर पर नायब तहसीलदार एसके पांडेय के अलावा हुबलाल पुत्र केदारनाथ, छेदीलाल, बच्चालाल, गुलाब देवी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed