फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प

गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल/कड़ा/बारा/कोखराज। गंगा दशहरा के मौके पर रविवार को एकल विद्यालय फाउण्डेशन आफ इंडिया की ओर से फतेहपुर घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया। जागरूकता के लिए पदयात्रा भी निकाली गई। इसी तरह संदीपन, कड़ा, पल्हाना गंगा घाटों पर भी कार्यक्रम हुआ। मनौरी,भरवारी और गोपालमिश्र का पुरवा गांव में लोगों को सरबत पिलाया गया।
विज्ञापन

जिला अभियान प्रमुख लवलेश कुमार ने पतित पावनी मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर, पल्हाना आदि गंगा घाटों की सफाई की। गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अर्चना मिश्रा, विनीता गुप्ता, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, मायादत्त, विजय कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह संदीपन गंगा घाट पर भरवारी के व्यापारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सियाराम, पिंटू, बबली वर्मा, राजू केसरवानी, मिथलेश कुमार, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं मनौरी बाजार में व्यापारियों ने लोगों को सरबत पिलाया। इस मौके पर शिवबाबू, पप्पूश्रीमाली, बबलू केसरवानी, सब्बरअली, अमन केसरवानी, अंकुश केसरवानी आदि मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा की ओर मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालमिश्र का पुरवा गांव में ग्रामीणों को शीतल सरबत पिलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय, दीपू मिश्र, गोलू मिश्र, सूर्यभान, प्रीतमलाल, आशुतोष, अविनाश मिश्र, बृजबिहारी, सुभाष, सुशील आदि मौजूद रहे। वहीं कड़ा में गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद देवी दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed