फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रांसफार्मरों में जले तेल का हो रहा इस्तेमाल

ट्रांसफार्मरों में जले तेल का हो रहा इस्तेमाल

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मरों में जला या पुराना तेल छानकर डाल दिया जा रहा है। इसके कारण ही ट्रांसफार्मर जल्द ही जल जाता है या खराब हो जाता है। हिनौता गांव के लोगों ने यह आरोप लगाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच करने का निर्देश दिया है। लोगों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोनल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विद्युत वर्कशाप मंझनपुर के कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है। मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मरों के ऑयल बदलने में गड़बड़ी की जा रही है। हिनौता गांव निवासी शिवमूरत मिश्र, अशोक कुमार, राकेश कुमार, राधेश्याम, जयकरन सिंह, मंझनपुर के अमित कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, भेलखा के मनोज कुमार, रामलखन, ओसा के देवेंद्र कुमार, शैलेश कुमार आदि का कहना है कि मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर में पुराना या जला हुआ ऑयल ही छानकर डाल दिया जाता है। आरोप है कि ट्रांसफार्मरों में डालने के लिए आने वाले तेल को कर्मचारी बेच देते हैं। यही वजह है कि मरम्मत के बाद इस्तेमाल करने पर ट्रांसफार्मर जल्द ही जवाब दे जाते हैं। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से गांवों की कई-गई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे लोगों को तमाम को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को होती है। वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर खेताें की भी सिंचाई प्रभावित होती है। इसके कारण फसलों पर विपरीत असर पड़ता है। हिनौता समेत अन्य गांवों के लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जांच करने का निर्देश दिया है। एसडीओ वर्कशॉप ने आरोप को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed