फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीनारानी समेत तीन आजाद उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

बीनारानी समेत तीन आजाद उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शनिवार को बीनारानी समेत तीन निर्दल उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार 15 अप्रैल, भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र कुमार गौतम 16 अप्रैल और बसपा प्रत्याशी सुरेश पासी 17 अप्रैल को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

सोलहवीं लोकसभा के लिए कौशाम्बी में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। नामांकन 19 अप्रैल तक होगा। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में कक्ष बनाया गया है। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर दो स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। नामांकन के पहले दिन शनिवार को निर्दल चुनाव लड़ रहीं बीनारानी के अलावा सीताराम और जगदेव ने परचा भरा। सबसे पहले करीब 11 बजे भैसाना महेश गंज कुंडा के सीताराम पुत्र हीरालाल ने नामांकन तीन सेटों में दाखिल किया। इसके बाद रामदास पट्टी डिहवा बिहार प्रतापगढ़ के जगदेव पुत्र कड़ेदीन और अपराह्न करीब डेढ़ बजे बीनारानी ने परचा दाखिल किया। दाखिल शपथपत्र के मुताबिक तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ कहीं भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed