फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो घरों से तीन लाख का सामान चोरी

दो घरों से तीन लाख का सामान चोरी

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। चोरों ने बृहस्पतिवार रात भमका गांव के दो घरों से गहने, कपड़े, बर्तन समेत करीब 3 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ितों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। ग्रामीण अब रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के भमका गांव निवासी रामबालक पुत्र बिदेश्वरी प्रसाद के घर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगाया। राम बालक का कहना है कि संदूक आदि का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये के गहने, बर्तन, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी लालचंद्र के घर में सेंध लगाई। लालचंद्र के घर से चोर दो हजार रुपये, एक लाख के गहने, कपड़े, बर्तन आदि ले गए हैं। चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूचना पर पुरामुफ्ती थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। करीब 15 दिन से जिले में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बुधवार रात ही चोरों ने चरवा के कमालपुर गांव के एक घर से 70 हजार रुपये समेत करीब 5 लाख रुपये के गहने, कपड़े, बर्तन आदि पार कर दिया था। कमालपुर गांव के जिस घर में चोरों ने बुधवार रात चोरी की थी। वहां लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed