फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अमवां गांव के दो लड़के चार दिनों से लापता

अमवां गांव के दो लड़के चार दिनों से लापता

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के अमवां गांव के दो लड़के करीब चार दिनों से लापता है। सोमवार सुबह घर से स्कूल जा रहे थे। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार को तहरीर सरायअकिल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि चरवा कोतवाली क्षेत्र के राजा का पुरवा गांव निवासी छोटेलाल का बेटा राहुल (11) ननिहाल अमवां (सरायअकिल) में रहता है। वह स्थानीय एक पब्लिक स्कूल में छठी क्लास में पढ़ता है। इसके साथ ही अमवा गांव निवासी रामसेवक का लड़का रामकेश (12) भी पढ़ता है। राहुल के नाना चित्तूलाल ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों लड़के एक साथ स्कूल के लिए घर से निकले थे। तभी से लापता हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर लड़कों की खोजबीन की गई। पता चला कि दोनों लड़के सोमवार को स्कूल गए ही नहीं थे। रामकेश के पिता ने बताया कि सुबह स्कूल जाते समय वह फीस जमा करने के लिए करीब 300 रुपये लेकर भी गया था। एक साथ दोनों बच्चों के लापता होने से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की। चार दिनों तक लड़कों की तलाश में लगे रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को पीड़ित परिवारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में लोगों का मानना है कि दोनों लड़के घूमने की नीयत कहीं चले गए होंगे। फिलहाल सरायअकिल पुलिस भी घटना को इसी नजर से देख रही है। एसओ ने बताया कि लड़कों की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed