फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पानी-बिजली के लिए डीएम आवास घेरा

पानी-बिजली के लिए डीएम आवास घेरा

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कांशीराम कालोनी के लोगों को शुक्रवार रात गुस्सा फूट पड़ा। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान लोगों ने डीएम आवास को घेरा। प्रदर्शन किया। इसपर एडीएम, एसडीएम और मंझनपुर कोतवाल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। एडीएम ने शनिवार सुबह तक बिजली और पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिल बकाया होने पर बिजली विभाग ने कांशीराम कालोनी की करीब 15 दिन पहले बत्ती गुल कर दी थी। इससे उन लोगों के घरों में भी अंधेरा हो गया है, जिन्होंने बिजली बिल जमा किया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से कालोनी में रहने वाले करीब 500 परिवार को पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। कालोनी के 5 हैंडपंपों में चार हैंडपंप महीनों से खराब हैं। एक हैंडपंप से लोग पानी भरते हैं। इससे लोगों का शुक्रवार रात गुस्सा फूट पड़ा। कालोनी के रहने वाले सुरेश कुमार, सोहनलाल, सन्नो बीवी, थपोल, महमूद आलम, जुबैर अहमद, राजू, गुलाब चंद्र, राधेश्याम समेत करीब 100 लोगों ने डीएम आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन्हें पानी उपलब्ध कराया जाए। डीएम आवास पर बिजली, पानी के लिए लोगों के प्रदर्शन की खबर लगते ही अफसरों के होश उड़ गए। आनन-फानन में एडीएम, एसडीएम और कोतवाली प्रभारी फोर्स लेकर पहुंचे। एडीएम और एसडीएम ने शनिवार सुबह तक बिजली, पानी आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए। इस संदर्भ में बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है कि बिजली बिल जमा नहीं करने पर आपूर्ति ठप की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed