फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वृद्धा को बंधक बना कराया बैनामा

वृद्धा को बंधक बना कराया बैनामा

Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भक्तन का पुरवा (पाता) गांव की एक वृद्धा को बंधक बनाकर उसके ही एक रिश्तेदार ने जमीन का बैनामा पत्नी के नाम करा लिया। पीड़ित के नातियों का आरोप है कि बैनामा कराने के बाद भी उसकी दादी को छोड़ा नहीं जा रहा है। बच्चों ने पुलिस के साथ ही अफसरों को भी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि अब तक सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

भक्तन का पुरवा गांव निवासी संतोष कुमार (14) का कहना है कि करीब दो साल पहले उसके पिता रामचंद्र की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां ने भी एक व्यक्ति से शादी करके घर छोड़ दिया है। मां-बाप का साथ छूटने के बाद संतोष अपने छोटे भाई-बहनों को लेकर दादी के साथ रहने लगा। संतोष का आरोप है कि इसी बीच उनके एक रिश्तेदार की नजर उसकी जमीन पर लग गई। आरोप है कि यही रिश्तेदार बहाने से उसकी दादी को अपने घर में बंधक बना लिया है। सारी जमीन अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद भी दादी को छोड़ा नहीं जा रहा है। बताया कि दादी घर पहुंचाने की बात कहती हैं तो परेशान किया जाता है। संतोष की मानें तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं जमीन हड़पने वाले अब उसे और उसके भाई-बहनों को भी मरवाने की धमकियां देते रहते हैं। बताया कि धमकियों से कई बार पुलिस अफसरों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी पुलिस और स्थानीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। धमकियों से परेशान संतोष कुमार ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम ने कोतवाली प्रभारी को आरोपों की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed