{"_id":"9-41888","slug":"Kaushambi-41888-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी वसूली से तराई में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी वसूली से तराई में तनातनी
Kaushambi
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (कौशाम्बी)। रंगदारी वसूली को लेकर कौशाम्बी के यमुना घाटों पर तनातनी बनी हुई है। वसूली के लिए बुधवार को हमले, फायरिंग से आक्रोशित मजदूर और ट्रक मालिकों ने दो दिनों से खुदाई और ढुलाई बंद कर रखी है। आईजी, एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। ऐलान किया कि हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक वे बालू खनन और ढुलाई नहीं करेंगे। सीओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बताया जाता है कि बुधवार को पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल कला गांव के समीप दबंगों ने बालू से भरे एक ट्रक को रोककर बतौर रंगदारी तकरीबन 1700 रुपये की मांग की गई थी। ट्रक मालिक मोहम्मद असलम का आरोप है कि रंगदारी देने से मना करने पर दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। साथ ही रिवाल्वर से गोलियां दागकर उसके ट्रक के चारों टायर पंक्चर कर दिए थे। इससे बालू मजदूर और ट्रांसपोर्टरों में जबरदस्त गुस्सा है। ट्रक मालिक और मजदूरों ने इस घटना के बाद से बालू की खुदाई और ढुलाई बंद कर दी है। है। वहीं शुक्रवार को बालू मजदूर और ट्रक मालिकों ने असरावल खुर्द घाट पर बैठक की। दबंगों के खिलाफ आरपार की जंग का ऐलान किया। एसपी और आईजी को शिकायतीपत्र भेजकर हमलावरों की गिरफ्तारी और रंगदारी वसूली पर विराम लगाने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक बालू की खुदाई और ढुलाई नहीं की जाएगी। बैठक में प्रेमचंद्र साहू, अमरनाथ कुशवाहा, लालचंद्र, मोहम्मद, प्रेमनाथ निषाद, लालता निषाद, उमेश कुमार, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।