फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाकियू ने सीएमओ का किया घेराव

भाकियू ने सीएमओ का किया घेराव

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली स्टोर के सामने धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चीरघरकर्मियों को करीब सालभर से वेतन नहीं मिलने को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) का घेराव किया। मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने वेतन भुगतान के लिए आठ दिन का समय दिया। चेताया कि इसके बाद सीएमओ कार्यालय के सामने भी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को बिजली का खंभा, तार और ट्रांसफार्मर दिलाने के लिए भाकियू कार्यकर्ता सात दिनों से मंझनपुर में बिजली स्टोर के सामने धरने पर बैठे हैं। सोमवार को भाकियू ने पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारियों को करीब सालभर से पगार नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी का भी घेराव किया। सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के बाद भाकियू नेताओं ने उन्हें चार सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें चीरघर कर्मचारियों को आठ दिन के भीतर पगार उपलब्ध कराने, सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मेें डाक्टरों के रात्रि निवास करने, पोस्टमार्टम हाउस को उच्चीकृत किए जाने आदि की मांग की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएल वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी किए जाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं भाकियू नेताओं ने ऐलान किया कि बिजली विभाग के खिलाफ उनका धरना तब तक चलता रहेगा, जब तक कि शुल्क जमा करने वाले सभी किसानों को खंभा-तार और ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस मौके पर सिद्धशरण गुप्ता, सुशील सिंह, देवराज तिवारी, अमित कुमार, श्यामसुंदर, रामभवन सिंह, पितनी देवी, सुनीता देवी, मथुरा प्रसाद, देवनाथ, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed