{"_id":"9-39650","slug":"Kaushambi-39650-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली एक और अधेड़ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली एक और अधेड़ की जान
Kaushambi
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बरसात हुई थी। वहीं शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। कड़ाके की ठंड जानलेवा बनी है। रविवार रात मंझनपुर के हिसामबाद गढ़वा गांव के रहने वाले इंद्रपाल (50) की सरायअकिल में ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इंद्रपाल रविवार शाम सरायअकिल के खरका में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। रिश्तेदार के मुताबिक आधी रात अचानक तबीयत खराब हुई थी। पेट और सीने में दर्द होने पर उसे स्थानीय एक चिकित्सक के यहां लेकर गए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी सांस थम गई। लोगों का कहना है कि रात ठंड लगने से अधेड़ की मौत हुई। सोमवार सुबह परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं सरायअकिल में अब तक किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अलाव नहीं दिखा है। इसके कारण भीषण ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बस अड्डे और टेंपो स्टैंड पर अलाव नहीं से हो रही है।
विज्ञापन