फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ग्राहकों का लाखों रुपये लेकर भागा दुकानदार

ग्राहकों का लाखों रुपये लेकर भागा दुकानदार

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल का एक दुकानदार मकान और दुकान बेचकर भाग निकला। आरोप है कि उसने ग्रामीणों से सीमेंट और सरिया उपलब्ध कराने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये लिए थे। कई दिनों से दुकान बंद देख लोगों ने जब खोजबीन की, तो पता चला कि कहीं चला गया है। भुक्तभोगी लोगों ने दुकानदार के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सरायअकिल में करीब सालभर पहले पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीमेंट-सरिया की दुकान खोली थी। दुकान से सीमेंट और सरिया खरीदने के लिए खोंपा गांव के राजनारायण ने करीब 18 हजार, भैयालाल ने 66 हजार, जाठी गांव के गयादीन ने 54 हजार, करन सिंह ने 12 हजार, धर्मराज ने 13 हजार, होरीलाल ने 11 हजार रुपये जमा किए थे। इसके अलावा भी उसने कई अन्य ग्रामीणों से सीमेंट और सरिया उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये जमा करा रखा था। राज नारायण, भैयालाल, गयादीन, दयाराम, करन सिंह, धर्मपाल आदि की मानें तो कई दिनों से उसकी दुकान बंद है। लोग सीमेंट-सरिया के लिए आते थे, लेकिन दुकान बंद देखकर लौट जाते थे। लोगों का लगता था कि कहीं किसी जरूरी काम से दुकानदार गया होगा। सोमवार को दुकान से कुछ लोग सामान ले जा रहे थे। यह देख लोगों को शक हुआ। जब ग्रामीणों ने पूछताछ की, तो पता चला कि दुकानदार दुकान-मकान बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है। इसकी जानकारी होते ही सीमेंट-सरिया के नाम पर रुपये जमा करने वाले ग्रामीणों के होश उड़ गए। गांववालों का कहना है कि दुकानदार ने कम से कम पांच लाख रुपये का चूना लोगों को लगाया है। ग्रामीणों ने घटना की तहरीर सरायअकिल कोतवाली में दे दी है। एसओ ने बताया कि शिकायत मिली है। दुकानदार की तलाश की जा रही है। एसओ का कहना है कि जांच में यदि ग्रामीणों की शिकायत सही मिली, तो दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed