{"_id":"9-39633","slug":"Kaushambi-39633-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में बिजली का कर रहे इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में बिजली का कर रहे इस्तेमाल
Kaushambi
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कलेक्ट्रेट कालोनी में रहने वाले कर्मचारी बिल भुगतान किए बगैर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 48 कलेक्ट्रेटकर्मियों पर लगभग 45 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है। विभाग ने कई बार नोटिस भेजा। फिर भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक्सईएन का कहना है कि अपर जिलाधिकारी को बिल का भुगतान कराए जाने को पत्र भेजा जा चुका है। एडीएम ने अनभिज्ञता जताई।
जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के बगल में कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बनाए गए हैं। करीब 48 आवास में कर्मचारी और उनका परिवार रहता है। अफसरों के बंगले की तरह कर्मचारियों के आवास भी रातभर जगमगाते रहते हैं। लेकिन कर्मचारी बिना बिल का भुगतान किए बिजली का इस्तेमाल धड़ल्ले से करते हैं। बिजली विभाग का कहना है कि करीब 10 साल से कर्मचारियों ने बिल चुकता नहीं किया है। इससे कालोनी में रहने वाले एक-एक कर्मचारी पर करीब 93 हजार रुपये से बिजली बिल बकाया है। एसडीओ का कहना है कि बिल भुगतान के लिए कई बार कर्मचारियों को नोटिस भेजी गई। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। अवर अभियंता चंद्रशेखर का कहना है कि अधिषासी अभियंता को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। एक्सईएन विकास कपूर ने बताया कि बिल भुगतान करवाने के लिए उन्होंने एडीएम को पत्र भेजा है। वहीं अपर जिलाधिकारी बाबूराम ने कालोनी कर्मियों पर बिजली का बिल बकाया होने की जानकारी होने से इंकार किया है।