फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   36 गांवों में 48 घंटे से बत्ती गुल

36 गांवों में 48 घंटे से बत्ती गुल

Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Wed, 15 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा/अटसराय। विद्युत उपकेंद्र पश्चिमशरीरा में ट्रांसफार्मर की केबिल जल गई। इससे करीब 48 घंटे से तकरीबन 36 गांवों की बत्ती गुल हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी आपूर्ति बंद होने से है। अवर अभियंता का कहना है कि सोमवार तक केबल दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पश्चिमशरीरा विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर का केबल शनिवार रात जल गया था। इससे पूरबशरीरा, पश्चिमशरीरा, चांदेराई, गनेशपुर, गढ़ीबाजार, रक्सौली, बैरमपुर, भगवानपुर, डेढ़ावल, बाकरगंज, बड़हरी, गोराजू, पभोषा, तरमौड़ा, धवाड़ा, बरौली, सोनौली, बरैसा, पुनवार, महावां, दानपुर, गोराजू आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गोराजू के दीपू श्रीवास्तव, रत्नाकर, फूलचंद्र, पश्चिमशरीरा के रहने वाले पंकज श्रीवास्तव, अरूण केसरवानी, शैलेंद्र कुमार, डॉ पुष्पा, सुग्गी सिंह आदि का कहना है कि शनिवार को ही अवर अभियंता को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। बिजली नहीं मिलने से सबसे ज्यादा पीने के लिए पानी के लिए लोग परेशान हैं। पश्चिमशरीरा में तो बत्ती गुल होने के साथ पानी की सप्लाई भी बंद है। ग्रामीणों ने रविवार को अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराया। एक्सईएन विकास कपूर ने अवर अभियंता को लाइन दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जेई आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अटसराय में ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण तीन दिनों से बत्ती गुल है। कस्बे के अमृतलाल पाल, सुरेशचंद्र यादव, रवी अग्रहरि, अजय कुमार मोदनवाल आदि का कहना है कि लाइनमैन सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर फ्यूज नहीं जोड़ा जा रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अवर अभियंता को समस्या से अवगत कराया। फिर भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed