फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अमृतापुर में करंट से झुलसी युवती

अमृतापुर में करंट से झुलसी युवती

Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
अटसराय। खेत में तार गिरने से एक युवती शनिवार सुबह झुलस गई। वह खेत में चारा काटने के लिए गई थी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा में हुआ।
विज्ञापन

अमृतापुर की रहने वाली सुमित्रा देवी पत्नी मलखान यादव शनिवार सुबह मवेशियों के लिए चारा काटने खेत में गई थी। बताया जाता है कि उसी खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। इससे पानी बरसने के कारण खेत में करंट फैल गया था। इसी बीच युवती खेत में गई। वह करंट की चपेट में आ गई। वह झुलस गई। शोर पर ग्रामीणों ने विवाहिता को खेत से बाहर निकला और घरवालों को हादसे की जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के रहने वाले अशोक कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार, राधेश्याम आदि का कहना है कि बिजली के जर्जर तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं। लोगों की मानें तो क्षतिग्रस्त तारों को बदलने की मांग कई बार अधिशासी अभियंता से की जा चुकी है। इसके बाद भी बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि अनदेखी से किसी रोज बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। एक्सईएन विद्युत विकास कपूर का कहना है कि जर्जर तार बदलवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि तार जल्द से जल्द बदल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed