{"_id":"9-28804","slug":"Kaushambi-28804-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन-मौत से जूझ रही दरिंदगी की शिकार विकलांग किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन-मौत से जूझ रही दरिंदगी की शिकार विकलांग किशोरी
Kaushambi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। पड़ोसी युवक की दरिंदगी की शिकार विकलांग किशोरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। जीवन-मौत से जूझती किशोरी इलाहाबाद के एक हास्पिटल में भर्ती है। उधर, घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। एसओ का कहना है कि गिरफ्तारी को सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी गुस्सा है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की विकलांग किशोरी आठ मई की दोपहर घर पर सो रही थी। पिता चित्रकूट और भाई काम पर गया था। किशोरी को घर में अकेली देख मोहल्ले का एक युवक पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी के चीखने पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। किशोरी की आबरू लूटने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के जाने के बाद किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी की हालत देख गांववाले सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया था। वहां किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रही किशोरी के आरोपी को अब तक पुलिस दबोच नहीं पाई हैं। घटना के दूसरे दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। लेकिन, चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होने से घरवालों के साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में गंभीरता नहीं दिखा रही है। मामले में सीओ सिटी शंभूनाथ राय का कहना है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। लगातार प्रयास जारी है। कोशिश है कि एक-दो दिन में आरोपी युवक पकड़ लिया जाएगा।