{"_id":"9-28800","slug":"Kaushambi-28800-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर भगाया
Kaushambi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल। चरवा के हरदुआ गांव में ब्याही विवाहिता को दहेज के लिए रविवार को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। घायल विवाहिता ने चरवा थाने जाकर पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये और बाइक के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे हैं।
इलाहाबाद के केसरिया गांव निवासी गुड़िया देवी (22) की शादी सालभर पहले चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के राजू प्रजापति से हुई थी। युवती की मानें तो मायकेवालों ने गरीबी के कारण ही उसकी शादी सामूहिक विवाह में राजू के साथ की थी। तब ससुराल के लोगों ने दहेज की कोई मांग नहीं की थी। पर, ससुराल आने के बाद से ही उसे मायके से एक लाख रुपये और बाइक मांगकर लाने का दबाव बनाया जाने लगा है। इंकार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। रविवार की सुबह तो पति ने घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद घर से बाहर कर दिया। घंटेभर तक घर के सामने बैठकर विवाहिता रोती रही। फिर मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। पिता के आने के बाद वह चरवा थाने गई और घटना की तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर छानबीन में जुटी है। उधर, तहरीर देने के बाद विवाहिता पिता के साथ मायके चली गई है।