{"_id":"9-25002","slug":"Kaushambi-25002-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पत्र पेटिका बना तहसील दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पत्र पेटिका बना तहसील दिवस
Kaushambi
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। एक बार फिर तहसील दिवस पत्र पेटिका बन गया। 73 शिकायतों में अफसर मौके पर सिर्फ दो का ही निस्तारण कर सके हैं। अन्य शिकायती पत्रों को संबधित अफसरों को दे दिया गया। कमोवेश यही हाल सिराथू और चायल तहसील का भी रहा।
अपर जिलाधिकारी भीष्मलाल वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मंझनपुर में जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 73 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर आए थे। सबसे ज्यादा 30 शिकायतीपत्र राजस्व विभाग के थे। वहीं पुलिस विभाग के 20 मामले अफसरों के सामने आए थे। वहीं अन्य शिकायतीपत्र बेसिक शिक्षा विभाग, जलनिगम, सिंचाई, बिजली आदि से संबंधित थे। बताया जाता है कि दिनभर में एडीएम और क्षेत्राधिकारी नगर शंभूनाथ राय एक-एक शिकायत का निस्तारण कर सके। शेत्र शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को निस्तारण के लिए थमा दिया गया है। एडीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को इन शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए पांच दिन का समय दिया है। वहीं पिछले तहसील दिवस की समीक्षा की गई। इसमें आठ शिकायतें लंबित पाई गई हैं। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम राम सिंह वर्मा, पीडी डीआरडीए वेद प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. केएल वर्मा, बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, डीएसओ अखिल कुमार, डीपीआरओ सतीशचंद्र श्रीवास्तव, सीवीओ एसपी पांडेय, डीआईओएस मुकेश रायजादा आदि मौजूद रहे। चायल तहसील में मंडलायुक्त की प्रतिनिधि कैसरजहां की मौजूदगी में तहसील दिवस में ज्यादातर विभागों के अफसर नदारद रहे। वहीं सिराथू में करीब 76 शिकायती पत्रों में एसडीएम और सीओ सिर्फ सात का ही निस्तारण कर सके।