फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी

युवक की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
भरवारी (कौशाम्बी)। नौ दिन से लापता युवक की लाश बृहस्पतिवार सुबह लोगों को कुएं में मिली। पानी में कई दिनों से होने के कारण लाश सड़ने लगी थी। युवक की हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव निवासी राम बदल पाल (25) पुत्र हरिप्रसाद 15 जनवरी की सुबह घर से बाजार गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवाले खोजबीन में जुटे थे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें खेत के बगल स्थित कुएं से दुर्गंध उठती महसूस हुई। इसपर ग्रामीणों ने कुएं में देखा कि एक युवक की लाश पड़ी है। इससे उनके होश उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। लाश सड़कर चुकी थी। कपड़े आदि से घरवालों ने शव की शिनाख्त रामबदल के रूप में की। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग हत्या करके शव को कुएं में फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि घरवालों ने किसी से दुश्मनी आदि से इंकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed