फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सुधवर में लकड़ी के बटवारे में चली लाठियां

सुधवर में लकड़ी के बटवारे में चली लाठियां

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। जलाऊ लकड़ी के बटवारे को लेकर शनिवार सुबह भाइयों में कहासुनी हो गई। इस दौरान छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटी को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुरामुफ्ती इलाके में नाली विवाद में पड़ोसियों ने एक दंपति को घायल कर दिया है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव निवासी राम प्रकाश के घर के समीप एक बड़ा नीम का पेड़ है। इसमें उसके पांचों भाइयों का हिस्सा है। शनिवार सुबह जलाऊ लकड़ी के लिए पेड़ की छंटाई की गई थी। आरोप है कि चार भाइयों ने मोटी-मोटी लकड़ियां ले ली और राम प्रकाश के हिस्से में दातून छोड़ी गई। इसका उसने विरोध किया था। इस पर अन्य भाइयों से तकरार हो गई। कहासुनी के दौरान भाई-भतीजों ने लाठी-डंडे से उसे पीट दिया। मारपीट देख बीच बचाव करने को आई राम प्रकाश की पत्नी निर्मला देवी (45) और बेटी लाली (20) को भी लहूलुहान कर दिया गया। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भरती करा दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी देवराज रैदास और उसकी पत्नी को शनिवार सुबह पड़ोसियों ने नाली विवाद में पीटकर घायल कर दिया। इस मामले की भी रिपोर्ट पुरामुफ्ती पुलिस ने दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed