फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू माफिया अब रात में चीर रहे नदी का सीना

बालू माफिया अब रात में चीर रहे नदी का सीना

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। यमुना घाटों पर अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई होने पर अब माफिया दिन के बजाय रात में मशीनों से नदी का सीना चीर रहे हैं। बड़हरी और पभोषा घाट पर अवैध खनन जारी है। इसके खिलाफ जिला प्रशासन के अभियान की माफिया हवा निकालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर के महेवा, मवई, डेढ़ावल, पभोषा, निगहा, सिंघवल, गढ़वा, भंखदा, चायल के नंदा का पुरवा, मल्हीपुर, उमरवल, तिल्हापुर, शेरगढ़ आदि यमुना घाटों पर जेसीबी और पोकलैंड से दिन के बजाय रात में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। रोक के बाद भी बिना पट्टे और रवन्ने के माफिया यमुना नदी से हजारों टन बालू निकालकर रोजाना बेच रहे हैं। आरोप है कि खनिज अफसरों और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफिया बेखौफ हो गए हैं। सदर उपजिलाधिकारी राम सिंह वर्मा का कहना है कि यमुना घाटों पर दबिश दी जा रही है। घाटों पर अवैध खनन किसी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा। छापेमारी में पकड़ी गई मशीनें जब्त होंगी। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं खनिज निरीक्षक सुभाष सिंह ने चायल और मंझनपुर के यमुना घाटों पर बृहस्पतिवार शाम दबिश देकर छह ट्रकें सीज कर दी है। वाहनों को पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए वाहनों को जुर्माना वसूल करने के बाद रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह एडीएम भीष्मलाल वर्मा दलबल के साथ डेढ़ावल, पभोषा, शाहपुर, महेवा, निगहा, सिंघवल, गढ़वा, औधन, नंदा का पुरवा, उमरवल, रसूलपुर ब्यूर, तिल्हापुर आदि घाटों पर छापा मारा। इस दौरान औधन घाट पर तीन और डेढ़ावल घाट पर बालू से भरा एक ट्रक मिला था। इन चारों ट्रकों को एडीएम ने सीज कर दिया था। एडीएम के बाद जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार और पुलिस अधीक्षक अनिलदास ने भी बृहस्पतिवार को मंझनपुर के रामनगर, जमुनापुर, महेवाघाट, डेढ़ावल आदि यमुना घाटों पर बालू खनन की जांच की। डीएम ने बालू माफिया को अवैध खनन बंद करने की चेतावनी दी है। डीएम और एसपी की दबिश की सूचना पर यमुना घाटों पर बगैर परमिशन के डंप बालू को माफिया ने जेसीबी से घाट में फेंककर समतल करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed