{"_id":"9-22811","slug":"Kaushambi-22811-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कव्वाली और लोकगीत से बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कव्वाली और लोकगीत से बटोरी तालियां
Kaushambi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में हुई तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट-गाइड रैली में इलाहाबाद के छात्र-छात्राओं ने बाजी मार ली। स्काउट में प्रतापगढ़ और गाइड में फतेहपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान पाया । मेजबान कौशाम्बी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बृहस्पतिवार को रैली के समापन मौके पर नाटक, कव्वाली और लोकगीत आदि से कार्यक्रम को यादगार बना दिया गया।
सरसवां ब्लाक क्षेत्र के बाकरगंज गांव स्थित दिलीप सिंह इंटर कालेज में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट-गाइड रैली आयोजित की गई थी। इसमें कौशाम्बी के अलावा इलाहाबाद, फतेहपुर, प्रतापगढ़ के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने शिव बारात आदि नाटक, कव्वाली और लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। रैली में इलाहाबाद के विद्यार्थी ओवर आल चैंपियन रहे। जबकि स्काउट में प्रतापगढ़ और गाइड में फतेहपुर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कौशाम्बी के बच्चे रैली में फिसड्डी साबित हुए। बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने कार्यक्रम के समापन मौके पर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर डीआईओएस मुकेश कुमार रायजादा, इंद्रकुमार तिवारी, जिला स्काउट-गाइड मुख्य आयुक्त अवधेश कुमार सिंह गौड़, उप बेसिक शिक्षाधिकारी रामलखन गुप्ता, हंसराज सिंह, मदन गोपाल पांडेय, कृपाशंकर गर्ग, फूल सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।