फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मकान से हजारों का सामान ले भागे चोर

मकान से हजारों का सामान ले भागे चोर

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव में मंगलवार की रात सेंध लगाकर घुसे चोर कमरे से कपड़ा, बिस्तर, अनाज आदि हजारों का सामान ले भागे। घटना के समय भुक्तभोगी रिश्तेदार के यहां गया था। सुबह होने पर मकान में चोरी देख उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव निवासी राकेश कुमार ने घर से दूर पशुवाड़ा बना रखा है। वहीं एक अन्य कमरे में वह गृहस्थी का सारा सामान भी रखे हैं और खुद इसी कमरे में रहता है। मंगलवार को वह मकान बंद करके अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था। मौका पाकर उसके यहां चोर सेंध लगाकर घुसे और दो बोरी डीएपी खाद, एक बोरी यूरिया, दो बोरी धान, गेहूं, रजाई, कपड़े आदि सामान ले भागे। सुबह जब वह लौटकर घर आया, तो कमरे में चोरी देख उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर पश्चिम शरीरा थाने में दे दी है।
विज्ञापन

उधर, सरायअकिल थाना क्षेत्र के नगरेहा गांव निवासी सलीम बकरी पालन करता है। मंगलवार की रात उसके पशुशाला का दरवाजा खोलकर चोर उसकी दो बकरियां हांक ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed