{"_id":"9-22756","slug":"Kaushambi-22756-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को ले जाने वाले दे रहे हैं धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को ले जाने वाले दे रहे हैं धमकी
Kaushambi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। सरायअकिल की एक विवाहिता तीन महीने से गायब है। उसके पति का आरोप है कि विवाहिता को पिपरी के लोधौर गांव का एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ ले भागा। सुराग लगाते हुए वह उनके घर भी गया था। पर, युवकों ने विवाहिता को वापस घर भेजने के बजाय उसे धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि इसकी शिकायत उसने पिपरी थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मंगलवार को उसने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। उप जिलाधिकारी ने पिपरी थानाध्यक्ष को मामले की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन