{"_id":"9-22708","slug":"Kaushambi-22708-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक से अधेड़ की मौत
Kaushambi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। द्वाबा में डेंगू का जानलेवा कहर शुरू हो गया है। रविवार की रात ही चायल के मखऊपुर गांव के एक अधेड़ की इससे मौत हो गई। अधेड़ मुंबई में रहता था और अभी 15 दिन पहले ही घर लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे घरवाले इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भरती कराए थे, जहां रविवार की रात उसकी सांसें थम गई। वहीं चरवा इलाके की एक विवाहिता भी डेंगू की चपेट में है। उसे भी इलाहाबाद ले जाया गया है। चायल क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार (50) पुत्र विजय प्रताप सिंह मुंबई में रहता था। पखवारे भर पहले ही वह घर लौटा था। यहां आने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने पर घरवाले उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भरती करा दिया। परिजनों के मुताबिक जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की। वहीं इलाज के दौरान रविवार की रात अधेड़ की इलाज के दौरान सांसे थम गई। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी तरह चायल क्षेत्र के ही सैयद सरावां (चरवा) गांव की रहने वाली तहरीन पत्नी रईस अहमद (30) चायल कस्बा निवासी इरफान का बेटा हजमा समेत इलाके के दर्जनों लोग डेंगू की चपेट है। इनमें कई लोगों का इलाज इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। वहीं जिले में लगातार डेंगू पीड़ितों के सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन