{"_id":"9-22699","slug":"Kaushambi-22699-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना घाटों पर छापा, बालू लदे 13 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना घाटों पर छापा, बालू लदे 13 ट्रक सीज
Kaushambi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी के यमुना घाटों पर बगैर रवन्ने और पट्टे के बालू खनन थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह एडीएम के छापे में इसका भंडाफोड़ हुआ। एडीएम ने अवैध खनन करके बालू भरे 13 ट्रकों को सीज कर दिया है। जबकि घाट से जेसीबी लेकर चालक भागने में सफल रहा। बालू लदे सभी ट्रकों को एडीएम ने पश्चिमशरीरा पुलिस के हवाले कर दिया है। बालू माफिया जिला प्रशासन पर भारी साबित हो रहे हैं। रोक के बाद भी वे बगैर पट्टे वाले भूखंडों में बिना रवन्ना के मशीनों से बालू की खुदाई करा रहे हैं। देखें तो मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ही डेढ़ावल, निगहा, कटरी, पभोषा, सिंहवल, गढ़वा,महेवा, मवई,भखंदा, चायल के नंदा का पुरवा, उमरवल, तिल्हापुर, मल्हीपुर, शेरगढ़, पिपराहटा आदि यमुना घाटों पर खनन हो रहा है। इसी अवैध खनन की बानगी सोमवार को एडीएम के छापे में पभोषा घाट में देखने को मिली। छापेमारी के दौरान एडीएम को अवैध खनन की बालू से भरे 13 ट्रक घाट पर मिले। इन सभी ट्रकों को एडीएम ने सीज कर दिया है। उन्होंने यमुना घाट पर पहुंचकर अवैध खनन से संबंधित एक-एक बिंदुओं की जांच की। मामले में एडीएम का कहना है कि बगैर रवन्ने और पट्टे के यमुना उस पार लाकर बालू बेची जा रही है। बताया कि मौके पर बालू से लदे मिले 13 ट्रकों को सीज किया गया है। साथ ही माफियाओं को अवैध खनन नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन