{"_id":"9-22629","slug":"Kaushambi-22629-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों से लदे दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों से लदे दो ट्रक पकड़े
Kaushambi
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव के समीप बृहस्पतिवार रात पुलिस ने नाकाबंदी करके पशुओं से भरे दो ट्रक को पकड़ लिया है। वाहनों से करीब 33 जिंदा और तीन मृत जानवर बरामद किए गए। पुलिस ने दो ट्रक चालकों समेत आठ लोगों को दबोच लिया है। माना जा रहा है कि इन पशुओं को वध के लिए गैरप्रांत भेजा जा रहा था।
जिले से पशुओं की तस्करी का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कौशाम्बी के विभिन्न गांवों के अलावा यहां से होकर आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मवेशियों को कोलकाता आदि शहरों में वध के ले जाया जाता है। बृहस्पतिवार रात भी भेलखा गांव के एग बाग में पशुओं को कोलकाता भेजने के लिए बाग में इकट्ठा किया गया था। आधी रात इन मवेशियों को दो ट्रकों में लादकर भेजने की तैयारी हुई। सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस के साथ नाकाबंदी करके दोनों ट्रकों को पकड़ लिया। इन ट्रकों से 33 पशु जिंदा मिले हैं। जबकि एक गाय और दो बैल मृत थे। पुलिस ने दोनों ट्रक के चालकों के साथ ही छह अन्य लोगों को भी धरदबोचा है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी खोजबीन की जा रही है। इस काले धंधे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि जिले से पशुओं को वध के लिए गैर प्रांत भेजे जाने का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। लगातार हो रही धरपकड़ इसका उदाहरण भी है। जिले के सिराथू, करारी, कोखराज, मंझनपुर आदि इलाके में आए दिन पुलिस पशुओं से भरे ट्रकों की धरपकड़ करती रहती है।