{"_id":"9-22626","slug":"Kaushambi-22626-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊदा देवी को सम्मान दिलाएगी भाजपा : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊदा देवी को सम्मान दिलाएगी भाजपा : केशव
Kaushambi
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वीरांगना ऊदा देवी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों के विरुद्ध उनका संघर्ष देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, लेकिन अफसोस है कि उनकी शहादत की कहानी गुमनामी के अंधेरे में है। इसे भाजपा लोगों के सामने लाकर वीरांगना को सम्मान दिलाएगी। ये बातें सिराथू विधायक केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को भरवारी में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में कही। इस दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस, सपा, बसपा पर जमकर निशाना भी साधा।
भरवारी में शुक्रवार को वीरांगना ऊदा देवी का बलिदान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने पति मक्का पासी के साथ मिलकर अंग्रेजों से मुकाबला किया था। बताया कि 16 नवंबर 1857 को 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारने के बाद वह लखनऊ में शहीद हो गई थीं। उनकी शहादत देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा नेता लाखन सिंह राजपासी समेत अन्य नेताओं ने ऊदा देवी को याद किया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। महंगाई, कानून-व्यवस्था आदि मुद्दे पर सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना भी साधा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र चौधरी, भरवारी के चेयरमैन संजय गुप्ता, बृजेंद्र मिश्र, गुलाब कुशवाहा, रमेश यादव, भक्ति नारायण मिश्र, शिवपूजन राही, प्रमोद प्रजापति, राम प्रतापराज पासी, राजभारती लाखन, हीरालाल, सुभाष केसरवानी, सतीश श्रीवास्तव, रामू विश्वकर्मा, दीपचंद्र दिवाकर, रेखा सिंह आदि मौजूद रहे।