{"_id":"9-22580","slug":"Kaushambi-22580-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर धरना
Kaushambi
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर अवैध धन वसूली व दलाली से नाराज यूथ कांग्रेस कमेटी के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। स्टेशन अधीक्षक की गैरमौजूदगी में उनके दफ्तर का घेराव व दरवाजे पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर को कमेटी के सदर विधान सभा अध्यक्ष दिनकर त्रिपाठी ने ज्ञापन सौंप धरना समाप्त किया।
वहां से सभी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और बैठक की। अध्यक्षता कर रहे कमेटी के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि रिजर्वेशन काउंटर पर दलालों का बोलबाला है। आम आदमियों को सीधे रिजर्वेशन कराने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कर्मचारियों पर रिजर्वेशन के लिए अवैध उगाही का आरोप लगाया। कहा कि अगर इन स्थितियों में सुधार नहीं होता तो मामले की शिकायत केन्द्र सरकार व रेल मंत्रालय से की जाएगी। संचालन करते हुए दिनकर त्रिपाठी ने कहा कि तत्काल टिकट व्यवस्था भी दलालों के हाथ की कठपुतली बन गई है। वे टिकट के लिए लाइन में खड़े लोगों को मारपीट कर भगा देते हैं। रेल प्रशासन को उन्होंने आगाह किया कि यदि कर्मी दलालों से हट कर जन सुविधाओं का खयाल नहीं करते तो उग्र आंदोलन होगा। धरने व बैठक में मो. दानिश, आशुतोष तिवारी, सूरज त्रिपाठी, राजू गुप्ता, विवेक शर्मा, बबलू चौरसिया, पिन्टू जायसवाल, मो. वसीम, अवनीश चौधरी, सुनील शेट्ठी, अभय कुमार, बलवंत यादव, राजेश पटेल, शिवाकांत मिश्रा, सोनू सिंह, मोबीन, अतुल सिंह, पुनीत ओझा, आशीष मिश्र, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।