{"_id":"9-22567","slug":"Kaushambi-22567-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर दोआबा को 10 एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर दोआबा को 10 एंबुलेंस की सौगात
Kaushambi
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दीपों के पर्व पर कौशाम्बी को 10 एंबुलेंस की सौगात मिली है। 108 नंबर पर कॉल करते ही कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचेगी। सीएमओ के मुताबिक एंबुलेंस आठाें ब्लाक को उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि दो एंबुलेंस दिन-रात हाइवे पर मोबाइल रहेगी।
बता दें कि जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे की एंबुलेंस सेवा उपलब्ध तो है, लेकिन विभागीय अनदेखी और बजट के अभाव में यह सेवा सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। ऐसे में सड़क हादसे अथवा अन्य दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों या परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। दीपावली पर जिले को 10 एंबुलेंस की सौगात मिल गई है। हाईवे पर सड़क दुर्घटना, गांव के गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए इमरजेंसी मेडिकल सेवा के तहत जिले में दस नई एंबुलेंस भेजी गई है। इनके संचालन की जिम्मेदारी इमरजेंसी मेडिकल ट्रेवेल्स सर्विसेज को सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. पीबी सिंह ने बताया कि सभी ब्लाकों में एक-एक एंबलेंस भेजी जाएगी। दो एंबलेंस हाईवे पर रहेंगी। सीएमओ के मुताबिक शासन के निर्देश पर इन एंबुलेंस का संचालन एनजीओ द्वारा कराया जाएगा। 108 पर काल करते ही चालक वाहन समेत घटनास्थल पर पहुंच कर मरीजों को नजदीक के सरकारी अस्पतालों तक मुफ्त में पहुंचाएगा।