फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   952 poor families of seven municipal panchayats were born

सात नगर पंचायतों के 952 गरीबों का घर हुआ जगमग

Mon, 24 Jul 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 24 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
952 poor families of seven municipal panchayats were born
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सात नगर पंचायतों के 952 गरीबाें के घरों को बिजली विभाग ने रोशन कर दिया है। शासन की नई नीति के अनुसार इनको मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया गया है। रविवार को नगर पंचायतों में कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन दिया गया। इनके अलावा 51 एपीएल को किश्त पर कनेक्शन दिया गया है। यह ऐसे लोग थे जिनके पास रुपया नहीं था। अब यह विद्युत शुल्क की भरपाई किस्त में करेंगे।
विज्ञापन


सूबे की योगी सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उपभोक्ताओं को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाने का फरमान जारी किया है। शासन के निर्देश के क्रम में रविवार को एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने जिले की मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, चायल, भरवारी, सिराथू व अझुवा नगर पंचायतों के विद्युत सेंटरों पर कनेक्शन आवंटन कैंप लगवाया।
विज्ञापन


कैंप की निगरानी एक्सईएन ने स्वयं मंझनपुर में की तो अन्य स्थानों के लिए एसडी व जेई को प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान सातों नगर पंचायतों के 952 बीपीएल को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन का आवंटन किया गया। कैंप में आए 51 एपीएल ने पूरा पैसा न होने और कनेक्शन लेने की इच्छा जाहिर की। जिम्मेदारों ने उन्हें किस्त में चार्ज की रकम देने का निर्धारण करते हुए कनेक्शन दिया। योगी सरकार में मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलने पर बीपीएल उपभोक्ताओं के चेहरे चहक उठे। एक्सईएन ने बताया कि योजना का लाभ ग्रामीण उपभोक्ताओं को देने के लिए भी कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed