{"_id":"608db4fa8ebc3e8d2e1b703c","slug":"93-found-infected-90-won-battle-by-corona-one-killed-kaushambi-news-ald305213810","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 मिले संक्रमित, 90 ने कोरोना से जीती जंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 मिले संक्रमित, 90 ने कोरोना से जीती जंग, एक की मौत
विज्ञापन
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बावजूद सतर्कता बरतरने वालों के स्वस्थ होने की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शनिवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में कराई गई संदिग्धों की जांच में जहां 93 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं 90 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 2149 संदिग्ध लोगों की करोना जांच की गई, जिसमें 93 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 4059 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 3268 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा शनिवार को चार लोग अस्पताल में भर्ती किए गए। 574 लोग चिकित्सकों की देखरेख में होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को चार संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, देर शाम एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक39 लोग संक्रमण की जद में आकर अपनी जान गवां चुके हैं।
148 लोगों को लगाया गया टीका
मंझनपुर। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 45 वर्ष की ऊपर के उम्र वाले 148 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 86 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। संवाद