{"_id":"5cd3348ebdec22071e6d51ce","slug":"91557345422-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं की रफ्तार ने धड़ाम कर दी दोआबा की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं की रफ्तार ने धड़ाम कर दी दोआबा की बिजली
विज्ञापन

- दिन के वक्त की जा रही भारी कटौती, सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसले
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव के बाद दोआबा की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सारा-सारा दिन आपूर्ति बाधित रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज या फाल्ट के कारण ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती। इसके चलते लोगों को गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। हालांकि बिजली विभाग के अफसरों का दावा है कि तेज हवा के चलते फाल्ट की समस्या आ रही है।
चुनाव के पहले तक जिले के नगरीय इलाके को कम से कम 18 और ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे तक आपूर्ति मिल जाती थी, लेकिन चुनाव के बाद जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांवों के हाल तो दूर जिला मुख्यालय मंझनपुर के लोगों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मुख्यालय के पॉश इलाके में शुमार कलक्ट्रेट फीडर की लाइन पूरे दिन खराब रही। एक फेज लाइन आ रही थी। इसकी वजह से लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर और एसी काम नहीं कर रहे थे। लोग बिजली विभाग के अफसरों को फोन कर समस्या से अवगत करा रहे थे, लेकिन फाल्ट सही नहीं किया गया। अव्यवस्था का यह ठीकरा बिजली विभाग हवाओं पर थोप रहा है। एक्सईएन अंकित कुमार का कहना है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके कारण पेड़ की डाल लाइन को छू जाती है। जिससे फाल्ट हो रहा है। यह समस्या ग्रामीण इलाके में सबसे ज्यादा है। नगरीय क्षेत्र का फाल्ट तो सही कर लिया जाता है लेकिन ग्रामीण इलाके की लाइन सही करने में वक्त लगता है।
अलग फीडर भी नहीं आया काम
मंझनपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली देने के लिए भाजपा सरकार ने अलग लाइन की व्यवस्था की थी। इसे लेकर जिले के अधिकांश इलाके में फीडर सेप्रेशन का काम पूरा हो चुका है। किसानों को बिजली मिलने के लिए रोस्टर बनाया गया है। इसके बाद भी विभाग किसानों को बिजली नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
इनका कहना है
दिन के वक्त 25 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से फाल्ट ज्यादा होता है। शाम के बाद हवाओं की रफ्तार 15-16 किलोमीटर प्रतिघंटा हो जाती है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हैं। फिलहाल कर्मचारियों को फाल्ट पर नजर रखते हुए उसे तत्काल दुरुस्तरने का निर्देश दिया गया है।
अंकित कुमार, एक्सईएन, मंझनपुर