फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10997 शस्त्र धारकों ने नहीं जमा किए असलहे

10997 शस्त्र धारकों ने नहीं जमा किए असलहे

Wed, 20 Mar 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
10997 शस्त्र धारकों ने नहीं जमा किए असलहे
10997 लाइसेंस धारकों ने नहीं जमा किए असलहे
विज्ञापन

दोआबा में 15972 लोगों के पास हैं लाइसेंसी असलहे
हिमांशु भट्ट
मंझनपुर। दोआबा के करीब 10997 लाइसेंस धारकों ने अभी तक अपने असलहे संबंधित कोतवाली में नहीं जमा किए हैं। नोटिस के बाद अब इन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है। शस्त्र जमा कराने में पुलिसकर्मियों का पसीना छूट रहा है। वहीं एसपी ने देरी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उद्योग विहीन कौशाम्बी जिले में शस्त्र रखना स्टेटस सिंबल बन चुका है। कुछ लोगों ने रोजगार के लिए असलहे ले रखे हैं तो अधिकतर ने सुरक्षा का वास्ता देकर शौकिया। जनपद में करीब 15972 लोगों के पास पिस्टल, रायफल और बंदूक आदि के लाइसेंस हैं। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस ने असलहों को जमा कराना शुरू कर दिया था। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर दरोगा, सिपाहियों ने घर-घर जाकर नोटिस थमा दी। अब रिमाइंडर भेजा जा रहा है। इसके बाद भी शस्त्रधारक हथियार जमा करने को तैयार नहीं है। कोई होली बाद जमा करने की बात कह रहा है तो कोई कुछ और बहाना अना रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक तकरीबन 4975 असलहे ही कोतवाली अथवा गन हाउस में जमा किए गए हैं। 10997 लोगों ने असलहे जमा नहीं किए। इसे लेकर पुलिस कर्मचारियों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन

इंसेट
शस्त्र न जमा करने की इजाजत का जुगाड़
मंझनपुर। दोआबा के शस्त्रधारकों ने असलहा नहीं जमा करने का जुगाड़ भिड़ाना शुरू कर दिया है। कोई सांसद से तो कोई विधायक से जिलाधिकारी को फोन करवा रहा है। हालांकि अभी तक डीएम ने इक्का-दुक्का लोेगों को ही अनुमति दी है। खुद अफसरों का मानना है कि शस्त्रधारक बेवजह का दबाव बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कहां कितने असलहे और कितने जमा
कोतवाली संख्या जमा
0 मंझनपुर 1877 852
0 करारी 1061 225
0 महेवा 914 470
0 प. शरीरा 1200 580
0 कौशाम्बी 978 197
0 सैनी 1873 666
0 पइंसा 374 215
0 कोखराज 1889 498
0 चरवा 888 320
0 पूरामुफ्ती 1110 205
0 पिपरी 1412 550
0 सरायअकिल 2396 197

वर्जन
लाइसेंसी असलहे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जमा कराए जा रहे हैं। किसी को कोई समस्या है तो वह डीएम से शस्त्र नहीं जमा करने की अनुमति ले सकता है। बिना इजाजत असलहा नहीं जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed